Om Sai Ram
Sai Charno me naman
Thursday, August 5, 2010
४ लेन के आन्दोलन को और तेज करना जरुरी है
३ अगस्त को हुए ४ लेन के लिए बंद और सदबुध्धि यज्ञ में जनमंच की भूमिका और सिवनी के नागरिकों का मिलाजुला प्रयास तारीफ के काबिल है. परन्तु ४ लेन के नहीं banaye जाने से जनता का क्या नुकसान है ये जनता को खुल कर समझाना जरुरी है. क्योंकि सोनी की सुस्त जनता जब तक अपने ऊपर कष्ट ना आये तब तक जगती नहीं है. जनमंच में शामिल लोगों को आपसी खिंचा तानी छोड़ कर लगातार आन्दोलन में गति लानी चाहिए. इस हेतु जनता से न्यूज़ पेपर और पोम्प्लेट के माध्यम से अपील करनी चाहिए की वे आन्दोलन में अपनी भागीदारी बरी बरी से दे. जैसे किसी दिन मानव श्रंखला बनानी चाहिए. किसी दिन हस्ताक्षर अभियान चलाना चाहए. और किसी दिन उपवास रखना चाहिए. १५ अगस्त को जनमंच के सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार को स्वीकारते हुए १५ अगस्त के दिन आज़ादी को शुक्रवारी नगर पालिका के सामने कचहरी चौक में और बारापत्थर में उपवास रख कर सत्याग्रह करके प्रधान मंत्री मनमोहन सिघ एवं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तक अपनी बात का हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजना चाहिए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment