Om Sai Ram

Om Sai Ram
Sai Charno me naman

Friday, August 6, 2010

युवाओं की प्रतिज्ञा ४ लेन को बचने की सराहनीय है, जनमंच की भूमिका सहयोगात्मक होनी चाहिए

४ लेन के आन्दोलन को लगातार जरी रखना होगा. मैं ६ अगस्त को युवा साथियों की पहल का स्वागत करता हूँ की उन्होंने कम से कम आगे आने की प्रतिज्ञा की.
लेकिन उनके विचारों से थोडा सहमत नहीं हूँ की वे मीडिया को समझाना चाहते हैं. मेरा मानना है की आप ऐसा आन्दोलन करो की मीडिया अपने आप सच को प्रकाशित करे. यदि किसी दबाव या फायदे की वजह से मीडिया का साथ नहीं मिल पा रहा हो तो उसका बहिष्कार किया जाना चाहिए. उनकी प्रेस के सामने या ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन  करना चाहिए.
युवाओं की साईकिल यात्रा निकल कर लोगों को सन्देश देना बहुत अच्छी पहल है. जनमंच को इसमें पूरा सहयोग देना होगा. तभी सिवनी की जनता में सन्देश जायेगा की जन्माच कोई राजनितिक मंच नहीं बल्कि ४ लेन बचने के आन्दोलन हेतु बनाया गया मंच है जिसका केवल एक ही उद्देश्य है सिवनी की ४ लेन को बचाना. इसीलिए जनमंच हर ऐसे आन्दोलन में साथ देगा जो ४ लेन बचने के लिए किया जा रहा हो. मेरा सुझाव मैं पहले भी दे चूका हूँ और एक बार फिर देना चाहूँगा की १४ अगस्त को एक विशाल मानव श्रंखला बना कर हमें युवाओं की और जन्माच के साथ साथ पुरे सिवनी की ताकत दिखानी होगी. ये मानव श्रृंखला इतनी लम्बी और हर गली मोहल्लों में बननी चाहिए जिससे हर मीडिया का ध्यान आकर्षित हो. और वे मजबूर हो जाये ४ लेन बचने हेतु हमारी बात को दिल्ली तक पहुचने के लिए. मैं इस हेतु अपना पूरा सहयोग दूंगा और आपसे भी अपील करता हूँ की ४ लेन बचने हेतु खुलकर आगे आये ये आपकी लड़ाई है और इसे आपको ही लड़नी पड़ेगी.

No comments:

Post a Comment